
‘
ललित जैन राणापुर
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर वैश्य संगठन द्वारा नगर में धार्मिक उत्साह के साथ कैलेंडर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारी एवं समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान संगठन के सदस्यों ने विधिवत कैलेंडर का अनावरण कर भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। उपस्थित पदाधिकारियों ने बताया कि यह कैलेंडर धार्मिक एवं सामाजिक जागरूकता का प्रतीक है, जिसमें विभिन्न पर्वों एवं महत्वपूर्ण तिथियों का उल्लेख किया गया है।
इस अवसर पर यह निर्णय भी लिया गया कि कैलेंडर का वितरण नगर के प्रत्येक घर तक किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोग इससे लाभान्वित हो सकें और धार्मिक भावना को बल मिले।
कार्यक्रम में वैश्य संगठन के पूर्व अध्यक्ष मनोहर सेठिया, वेंकटेश्वर राठी, राधाकिशन राठी, घनश्याम अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, सज्जनलाल कटारिया, संगठन अध्यक्ष राजेश पोरवाल, योगेश पोरवाल, हितेश जैन सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। समाज के वरिष्ठजनों एवं युवा कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता से आयोजन में उत्साह और भक्ति का वातावरण बना रहा।
