राणापुर की खबरें : कांग्रेस में प्रभारियों की नियुक्ति..,, ब्लाक कांग्रेस का बढ़ती महंगाई पर धरना प्रदर्शन,,,,, नमस्कार महामंत्र के आराधकों का बहुमान

ललित जैन मालवा न्यूज नेटवर्क राणापुर

  1. नमस्कार महामंत्र के आराधकों का श्री संघ ने किया बहुमान
    राणापुर। राजेंद्र भवन में श्री संघ द्वारा नवदिवसीय नमस्कार महामंत्र के 9 आराधकों का बहुमान किया गया। संघ अध्यक्ष कमलेश नाहर ने बताया कि इस आराधना की शुरुआत पुण्य सम्राट जयंतसेन सूरीश्वर जी महाराज साहब ने वर्ष 1966 के राणापुर चातुर्मास में की थी।
    समारोह में एकासने की लाभार्थी किरण सकलेचा (बाबूलाल हेमराजजी सकलेचा परिवार) का बहुमान हुआ। आराधकों शांता बोहरा, मलका तलेरा, किरण चौधरी, ज्योति सकलेचा, डॉली जैन, दीपिका नागौरी, संगीता सकलेचा, विनीता नाहर, सपना सेठ तथा नियमित एकासने कर रहीं प्रिया सियाल व रीना सकलेचा को भी सम्मानित कर सीमंधर स्वामी भगवान की प्रतिमाएं भेंट की गईं।
    इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष दिलीप सकलेचा, सचिव मनीष सकलेचा, कोषाध्यक्ष बाबू सेठ, राजेश नागोरी, मुकेश नागोरी, राहुल नागोरी, पूर्व कोषाध्यक्ष विक्की सकलेचा, राजेश व्होरा एवं अमित सियाल उपस्थित रहे।
  1. बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार धरना-प्रदर्शन
    राणापुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के आह्वान एवं जिलाध्यक्ष प्रकाश रांका के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने बाबा साहब आंबेडकर प्रतिमा के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश डामोर एवं शहर अध्यक्ष डॉ. दिनेश गाहरी ने भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई चरम पर है। यूरिया, खाद्यान्न, तेल, शक्कर और घी के बढ़ते दामों से किसान और गृहणियाँ परेशान हैं। चेतावनी दी गई कि जल्द राहत न मिलने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
    प्रदर्शन में योगी ठेकेदार, चंदन गहलोत, विजय शाह, गोरम पडियार, नितेश शाह, विष्णु पंचाल, विनोद पंचाल, जसवंत भाबर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन एवं आभार जिला मंत्री सुरेश समीर ने व्यक्त किया।

  1. संगठन मजबूती: कांग्रेस ब्लॉक प्रभारियों की नियुक्ति
    राणापुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार ब्लॉक स्तर पर प्रभारियों का मनोनयन किया जा रहा है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय सचिव उषा नायडू, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया एवं विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया की सहमति से जिलाध्यक्ष प्रकाश रांका ने झाबुआ ब्लॉक के लिए जसवंत भाबर एवं सुरेश समीर को प्रभारी नियुक्त किया है।
    इस नियुक्ति पर ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश डामोर, शहर अध्यक्ष डॉ. दिनेश गाहरी, योगी ठेकेदार, चंदन गहलोत, विजय शाह, गोरम पडियार, नितेश शाह, विष्णु पंचाल और विनोद पंचाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त प्रभारियों को बधाई दी।

  • Related Posts

    भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, स्वामी शांतिप्रियदास जी ने दिया स्वच्छता और धर्म का संदेश

    ललित जैन राणापुर नगर के वृंदावन धाम स्थित श्री कृष्ण गार्डन में गुरुवार को सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य और श्रद्धापूर्ण शुभारंभ हुआ। कथा की शुरुआत से पूर्व…

    ब्रेकिंग न्यूज़: राणापुर के हाट बाजार को कृषि उपज मंडी में शिफ्ट करने का निर्णय स्थगित – एसडीएम महेश मंडलोई

    ​ललित जैन राणापुर।राणापुर के पारंपरिक साप्ताहिक हाट बाजार को शहर से बाहर कृषि उपज मंडी में शिफ्ट करने के फैसले पर प्रशासन ने फिलहाल रोक लगा दी है। झाबुआ के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!