हर्षोल्लास से मनी ईदुल फितर

मालवा न्यूज नेटवर्क राणापुर

इबादत, सब्र और रहमत के पाक महीने रमजान के समापन के साथ ही शनिवार को राणापुर में ईदुल फितर की खुशियां पूरे शबाब पर नजर आईं। मुस्लिम समाज के लोग नए परिधानों में सजे-धजे जामा मस्जिद पहुंचे, जहां से एकता और भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए जुलूस के रूप में झाबुआ नाका स्थित ईदगाह की ओर रवाना हुए।

ईदगाह पर जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती गुलाम साबिर साहब ने ईदुल फितर की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद खुत्बा पढ़ा गया तथा सलातो सलाम व दुआ की गई। इसके पश्चात सभी ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

पर्व को लेकर समाजजनों में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़े-बुजुर्गों के साथ नन्हे-मुन्ने बच्चे भी नए-नए परिधान पहनकर ईदगाह पहुंचे। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर शुभकामनाएं दीं और सीर खुरमा व सेवइयों का आनंद लिया।

  • Related Posts

    भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, स्वामी शांतिप्रियदास जी ने दिया स्वच्छता और धर्म का संदेश

    ललित जैन राणापुर नगर के वृंदावन धाम स्थित श्री कृष्ण गार्डन में गुरुवार को सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य और श्रद्धापूर्ण शुभारंभ हुआ। कथा की शुरुआत से पूर्व…

    ब्रेकिंग न्यूज़: राणापुर के हाट बाजार को कृषि उपज मंडी में शिफ्ट करने का निर्णय स्थगित – एसडीएम महेश मंडलोई

    ​ललित जैन राणापुर।राणापुर के पारंपरिक साप्ताहिक हाट बाजार को शहर से बाहर कृषि उपज मंडी में शिफ्ट करने के फैसले पर प्रशासन ने फिलहाल रोक लगा दी है। झाबुआ के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!