

ललित जैन राणापुर
पुराने बस स्टेंड पर पूर्व नगर पंचायत कार्यालय के सामने ( गडी ) में स्थापित बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा को किसी अज्ञात व्यक्ति ने क्षतिग्रस्त कर दिया एवं प्रतिमा पर लगा उनका चश्मा भी नदारद है जिससे अनुयायियों में रोष व्याप्त हे। अनुयायियों ने पुलिस थाना राणापुर पहुंच एक आवेदन देकर इस प्रकार के कृत्य करने वाले दोषी को पकड़ने का अनुरोध किया ।
घटना की जानकारी मिलने के बाद तहसीलदार हुकुमसिंह निगवाल ओर थाना प्रभारी दिनेश रावत ने मौके पर पहुंच निरीक्षण किया ।और प्रतिमा को व्यवस्थित करने का कार्य शुरू करवा दिया गया ।
