
ललित जैन राणापुर
स्थानीय गीता भवन में आयोजित श्री गुरु वशिष्ठ ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक में समाज हित में एक बड़ा निर्णय लिया गया है। बैठक में सर्वसम्मति से भव्य मंदिर निर्माण की रूपरेखा तैयार की गई, जिसे लेकर पूरे समाज में उत्साह का माहौल है।
19 अप्रैल को मातृशक्ति बिखेरेगी सांस्कृतिक छटा
मंदिर निर्माण के इस पावन प्रसंग को और भी खास बनाने के लिए समाज की महिलाओं द्वारा विशेष पहल की जा रही है। 19 अप्रैल 2026 को स्थानीय गीता भवन में भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान ब्राह्मण समाज की महिलाओं और बालिकाओं द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जो भक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम होंगी।
20 अप्रैल: अक्षय तृतीया पर होगा शिलापूजन
समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी 20 अप्रैल 2026 (भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव) को शुभ मुहूर्त में मंदिर निर्माण का शिलापूजन विधि-विधान से संपन्न होगा।
उत्सव की प्रमुख रूपरेखा:
सुबह: मंदिर का शिलापूजन एवं विशेष अनुष्ठान।
शाम: भगवान श्री परशुराम की नगर में भव्य शोभायात्रा।
भोजन प्रसादी: यात्रा के पश्चात विशाल भंडारे (भोजन प्रसादी) का आयोजन।
घर-घर पहुंचेगा निमंत्रण
कार्यक्रम की विस्तृत समय सारणी और स्थान तय होने के बाद जल्द ही निमंत्रण पत्र तैयार किए जाएंगे। समाज के कार्यकर्ता घर-घर जाकर सभी परिवारों को इस गौरवशाली अवसर पर सम्मिलित होने का न्योता देंगे। बैठक में संरक्षक प. हरिओम जी दवे, अध्यक्ष रवि शर्मा सहित समाज के वरिष्ठ जन और युवा साथी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम की सफलता के लिए समितियों का गठन भी शुरू कर दिया गया है।
