“हर घर झंडा, हर फोन में सेल्फी: राणापुर भाजपा ने बनाया स्थापना दिवस का मास्टर प्लान…..

ललित जैन राणापुर
आगामी 6 अप्रैल से शुरू हो रहे पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर राणापुर भाजपा ने एक बैठक का आयोजन किया है। रविवार को शीतला माता मंदिर में आयोजित नगर मंडल की बैठक में रणनीति बनी कि इस बार स्थापना दिवस केवल आयोजन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि हर कार्यकर्ता के घर पर पार्टी का गौरव (झंडा) लहराएगा।मंडल अध्यक्ष कमलेश नायक ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि मोदी सरकार का तीसरा कार्यकाल ऐतिहासिक निर्णयों का साक्षी बन रहा है। आयकर सीमा में 12 लाख तक की छूट और ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ जैसे कदमों ने राजनीति की दिशा बदल दी है। इसी क्रम में, 6 अप्रैल (स्थापना दिवस) से 14 अप्रैल (अंबेडकर जयंती) तक एक बड़ा अभियान चलाया जाएगा। कार्यकर्ताओं को न केवल घर पर झंडा फहराना है, बल्कि सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी करना है।
​बैठक में कार्यक्रम की सफलता के लिए टोली प्रमुख कांतिलाल प्रजापत व मुकेश मेड़ा ने संगठन के निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी। पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश की मोहन यादव सरकार की उपलब्धियों वाली पुस्तिका ‘विकास और सेवा के 2 वर्ष’ का वितरण भी किया गया।
​​रणनीति तैयार करने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में नगर के प्रमुख चेहरे और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें शामिल हैं:
​पार्षद राजू ठाकुर,​कन्हैयालाल प्रजापत,बाबू भाई,​कमलेश नाहर,​दलसुख गेहलोत,​जगदीश प्रजापत,​अरुण राठौड़
​मांगीलाल गाहरी,​भाजयुमो अध्यक्ष विश्वास जैन,​अविनाश पंड्या,​जयु तुवरियाशुभम तुवरिया,​ध्रुव जोशी ​इनके साथ ही अनेक सक्रिय कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया। अंत में बैठक का आभार मंडल महामंत्री संचित कटारिया ने व्यक्त किया।

  • Related Posts

    भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, स्वामी शांतिप्रियदास जी ने दिया स्वच्छता और धर्म का संदेश

    ललित जैन राणापुर नगर के वृंदावन धाम स्थित श्री कृष्ण गार्डन में गुरुवार को सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य और श्रद्धापूर्ण शुभारंभ हुआ। कथा की शुरुआत से पूर्व…

    ब्रेकिंग न्यूज़: राणापुर के हाट बाजार को कृषि उपज मंडी में शिफ्ट करने का निर्णय स्थगित – एसडीएम महेश मंडलोई

    ​ललित जैन राणापुर।राणापुर के पारंपरिक साप्ताहिक हाट बाजार को शहर से बाहर कृषि उपज मंडी में शिफ्ट करने के फैसले पर प्रशासन ने फिलहाल रोक लगा दी है। झाबुआ के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!