भूरिमाटी मण्डल के वागलावाट मोहनिया गांव मे आज हिन्दू सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे आस पास के सभी गांव के सेकड़ो महिला पुरुष ने भाग लिया । हिन्दू सम्मेलन की शुरुआत हनुमान मन्दिर से कलश यात्रा से हुई । यात्रा गांव मे होते हुवे शिव मन्दिर सभा स्थल पर पहुंची । दीप प्रज्वलित कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।स्वागत भाषण संजय सोलंकी द्वारा किया गया । नीता दीदी द्वारा पांच परिवर्तन पर बौद्धिक दिया गया । मुकेश मेडा द्वारा समाज में चल रही चल रही परंपरा रीति रिवाज संस्कृति पर बौद्धिक दिया गया। मुख्य वक्ता प्रवीण जी ने देश धर्म और हिंदुत्व राष्ट्रभक्ति के भौतिक दिया । कानू महाराज द्वारा धर्मांतरण पर प्रकाश डाला गया, तत्पश्चात भारत माता की आरती कर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सोम सिंह सोलंकी, विजय भाबर ,मनोहर देवल, दलसिंह चौहान कमलेश हटिला, भूरीमाटी सरपंच मुकेश सिंगाड़,भावेश सिंगर आदि का विशेष सहयोग रहा । संचालन गुलाब अमलियार ने किया ।
