77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में नगर परिषद राणापुर की अध्यक्ष सूश्री दीपमाला दिलीप सिंह नलवाया के द्वारा दशहरा मैदान पर झंडा वंदन किया गया । थाना रानापुर के जवानों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को गार्ड ऑफ़ आनर दिया । उसके पश्चात अध्यक्ष सुश्री नलवाया द्वारा नगर के विकास कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया । उसके पश्चात माननीय मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया, उसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ जिसमें सभी संस्थाओं के बच्चे ने अद्भुत प्रस्तुतियाँ दी और सभी का मन मोह लिया, कार्यक्रम के पश्चात् नप द्वारा ग्रुप ए तथा ग्रुप भी के प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर आये बच्चो को पुरस्कार दिया गया । इस गरिमामय कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों में जनपद अध्यक्ष निर्मला भानु भूरिया,पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष मनोहर सेठिया भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर नायक, भाजपा जिला मंत्री लाला गाहरी पूर्व जिला महामंत्री सोम सिंह सोलंकी, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश नायक, सरपंच मुकेश मेडा अजजा मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह नलवाया ,पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दिनेश राठौड़, नप उपाध्यक्ष प्रियंका आशीष सोनी ,सभी पार्षदगण, सभी संस्थाओ के प्राचार्य, पत्रकारबंधु स्कूल के बच्चों के अलावा नप का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा । संचालन वरिष्ठ अध्यापक दीपक टेलर और संदीप सकलेचा ने किया आभार प्रभारी कार्यवाहक नप अधिकारी चंद्रकांता सोनी ने माना।
