

ललित जैन,राणापुर
देश की स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में राणापुर नगर के सभी शासकीय एवं अर्ध-शासकीय संस्थानों में ध्वजारोहण कर पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में संस्था प्रमुखों ने तिरंगा फहराया, जिसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।
ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद सभी स्कूलों के छात्र-छात्राएं देशभक्ति के नारों के साथ प्रभात फेरी निकालते हुए नगर के मुख्य समारोह स्थल बस स्टैंड परिसर पहुंचे।
बस स्टैंड पर हुआ मुख्य समारोह समारोह के मुख्य स्थल बस स्टैंड परिसर में नगर परिषद अध्यक्ष सुश्री दीपमाला दिलीप नलवाया ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत पुलिस के जवानों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
अध्यक्षीय उद्बोधन में विकास कार्यों की रिपोर्ट उपस्थित जनसमूह एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नगर परिषद अध्यक्ष सुश्री दीपमाला नलवाया ने नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने नगर परिषद के वर्तमान कार्यकाल के दौरान हुए विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट जनता के समक्ष प्रस्तुत की।
कार्यक्रम का संचालन व आभार समारोह का सफल संचालन दीपक टेलर ने किया, जबकि अंत में आभार प्रदर्शन नगर परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) सीताराम चौहान द्वारा किया गया।
वरिष्ठजनों की रही उपस्थिति इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक, भाजपा एवं कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी, पत्रकार, विभिन्न प्रशासनिक विभागों के अधिकारी, स्कूलों के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
