तिरंगे को नमन कर देश की एकता, अखंडता एवं स्वतंत्रता के मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया


ललित जैन राणापुर

स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर अ भा श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद्, राणापुर द्वारा मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय परिसर में भक्ति एवं राष्ट्रभक्ति का परिचय देते हुए गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्रीसंघ के वरिष्ठ चंद्रशेखर सालेचा, दिनेशचंद्र नाहर एवं प्रवीण कटारिया द्वारा संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया गया।
ध्वजारोहण के उपरांत सभी उपस्थितजनों ने एक स्वर में सामूहिक राष्ट्रगान गाया। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के गगनभेदी जयकारों से संपूर्ण जिनालय परिसर गूंज उठा। उपस्थित नागरिकों ने राष्ट्रीय ध्वज को नमन करते हुए देश की एकता, संप्रभुता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में परिषद् अध्यक्ष प्रवीण नाहर सहित जितेंद्र कटारिया,दिनेश सालेचा,संजय कटारिया,सुनील नाहर,पवन नाहर,संदीप कटारिया,नितिन कटारिया,प्रणय कटारिया, काव्य कटारिया सहित महिला परिषद् की सदस्याएं एवं समाज के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राणापुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना: नगर परिषद अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा, पेश किया विकास कार्यों का ब्यौरा

    ललित जैन,राणापुर देश की स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में राणापुर नगर के सभी शासकीय एवं अर्ध-शासकीय संस्थानों में ध्वजारोहण कर पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!