राणापुर के “बन मंडल” में भाजपा की दो दिनों तक चली विशेष पाठशाला; आखिर क्या है 6 सत्रों की वो बड़ी रणनीति?

​ललित जैन राणापुर

राणापुर विकासखंड के वन मंडल में पिछले दो दिनों से जारी प्रशिक्षण शिविर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में सक्रियता बढ़ा गया । मौका था ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026’ के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय विशेष वर्ग का, जिसका समापन 23 मार्च को हुआ। बंद कमरे में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में अनेक विषयों पर चर्चा के साथ संपन्न हुआ । शिविर में वक्ताओं ने 6 सत्रों की पाठशाला में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए पार्टी की विशेष रणनीति पर जोर दिया । शासन की योजनाओं के साथ लोगों से सरकार के कार्यों को साझा किया जावे । इस संबंध में समझाया गया । जहां अवसर हो जोश के साथ विपक्ष को जवाब भी देने की बात बताई गई ।

महापुरुषों के पूजन से शुरू हुआ मंथन

​22 मार्च को कार्यक्रम का आगाज़ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” और “वर्ग गीत” के गायन के साथ शुरू हुए इस आयोजन में जिला अध्यक्ष भानु भूरिया, वन मंडल अध्यक्ष ज्ञान सिंह मोरी और राणापुर मंडल अध्यक्ष कमलेश नायक सहित कई प्रमुख पदाधिकारी और ऊर्जावान कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इन 6 बिंदुओं पर केंद्रित रही दो दिवसीय कार्यशाला

​प्रशिक्षण के दौरान अलग-अलग सत्रों में अनुभवी वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं के सामने भविष्य की रूपरेखा रखी:

  1. कार्य विस्तार की दृष्टि: श्री कलसिंह भाभर ने संगठन के फैलाव पर जोर दिया।
  2. प्रदेश की योजनाएँ: श्री सोमसिंह सोलंकी ने सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को समझाया।
  3. वैचारिक अधिष्ठान: श्री दौलत भावसार ने संगठन के मूल सिद्धांतों से अवगत कराया।
  4. इतिहास एवं विकास: श्री श्यामा ताहेड ने पुराने संघर्षों और विकास की यात्रा साझा की।
  5. केंद्र की योजनाएँ: श्री रामेश्वर नायक ने जनहितकारी योजनाओं के तकनीकी पहलुओं को रखा।
  6. बूथ प्रबंधन: अंतिम सत्र में श्री दिपेश सकलेचा ने ‘बूथ प्रबंधन’ और ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए जमीनी जुड़ाव का मंत्र दिया।
  • Related Posts

    ​राणापुर: गुटबाजी की भेंट चढ़ा विकास! 4.31 करोड़ की योजना का भूमिपूजन संपन्न, पर मंत्री और पार्षदों ने बनाई दूरी

    कमलेश नाहर ​ नगर की जीवनरेखा और शान कहे जाने वाले राणासागर तालाब के शुद्धिकरण का बहुप्रतीक्षित कार्य सोमवार को शुरू तो हुआ, लेकिन यह विकास से ज्यादा राजनीतिक खींचतान…

    “हर घर झंडा, हर फोन में सेल्फी: राणापुर भाजपा ने बनाया स्थापना दिवस का मास्टर प्लान…..

    ललित जैन राणापुरआगामी 6 अप्रैल से शुरू हो रहे पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर राणापुर भाजपा ने एक बैठक का आयोजन किया है। रविवार को शीतला माता मंदिर में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!