राणापुर हाट बाजार में व्यापारियों का उग्र तांडव: तहसीलदार की गाड़ी के सामने फेंकीं सब्जियां; भारी हंगामे के बाद झुका प्रशासन, SDM के निर्देश पर मिली आज की छूट


​ललित जैन राणापुर
नगर के मुख्य हाट बाजार के दिन आज प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ व्यापारियों का बेहद उग्र और आक्रामक रूप देखने को मिला। बस स्टैंड और एमजी रोड से दुकानें व ठेला गाड़ियां हटाने से नाराज सब्जी और फ्रूट विक्रेताओं ने मर्यादाएं लांघते हुए तहसीलदार हुकमसिंह निगवाल का घेराव कर दिया । और गाड़ी के आगे ही अपनी फल-सब्जियां सड़क पर फेंक कर उग्र तांडव मचाया। व्यापारियों के इस भारी हंगामे, तीखी नारेबाजी और बढ़ते गतिरोध के आगे आखिरकार प्रशासन को बैकफुट पर आना पड़ा और SDM के हस्तक्षेप के बाद व्यापारियों को केवल आज के लिए अस्थायी राहत दी गई।
​मुख्य मार्ग खाली कराने उतरी थी नगर परिषद की टीम
​दरअसल, राणापुर के व्यस्ततम बस स्टैंड और एमजी रोड पर हाट बाजार के दिन लगने वाले भीषण जाम को देखते हुए आज तहसीलदार हुकमसिंह निगवाल के निर्देशन में नगर परिषद की टीम कार्रवाई करने पहुंची थी। टीम ने सख्त रुख अपनाते हुए सड़क किनारे से सभी ठेला गाड़ियों और दुकानों को हटा दिया था, जिससे नाराज व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने तहसीलदार की गाड़ी को घेरकर सड़क पर सब्जियां बिखेरते हुए तीखा और उग्र विरोध दर्ज कराया।
​’मालवा न्यूज नेटवर्क’ पर तहसीलदार हुकमसिंह निगवाल का बड़ा खुलासा
​इस पूरे घटनाक्रम और व्यापारियों के उग्र प्रदर्शन को लेकर तहसीलदार श्री हुकमसिंह निगवाल ने ‘मालवा न्यूज नेटवर्क’ को जानकारी देते हुए बताया कि:
​”अनुविभागीय अधिकारी (SDM) श्री महेश मंडलोई के निर्देश पर ही आज हाट बाजार में सब्जी एवं अन्य व्यापारियों को दुकानें लगाने की अनुमति दी गई है। अभी कृषि उपज मंडी में साफ-सफाई, शौचालय और जल व्यवस्था की कुछ कमी है, जिसे ध्यान में रखते हुए और इस शनिवार के हाट बाजार में व्यापारियों की भारी जबरजस्ती (हठ) के चलते यह छूट दी गई है।”
​”करोड़ों की सब्जी मंडी खाली पड़ी है, फिर भी सड़क पर बैठने की जिद”
​तहसीलदार श्री निगवाल ने व्यापारियों की इस हठधर्मिता पर कड़ा सवाल उठाते हुए आगे कहा कि:
​”सब्जी विक्रेताओं की सुविधा के लिए नगर परिषद ने बकायदा एक सुव्यवस्थित सब्जी मंडी बनाई हुई है, जो बस स्टैंड से बिल्कुल लगी हुई है। इसके बावजूद यह सब्जी मंडी पूरी तरह खाली पड़ी हुई है और व्यापारी वहां जाने के बजाय मुख्य बस स्टैंड और सड़कों पर ही दुकान लगाने के लिए अड़े हुए हैं, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त होती है।”
​अगले हाट बाजार से होगी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
​प्रशासन ने अब उग्र प्रदर्शन करने वाले व्यापारियों को दोटूक चेतावनी दे दी है। तहसीलदार ने साफ लहजे में कहा कि अगले हाट बाजार से सभी दुकानें अनिवार्य रूप से बस स्टैंड के पास बनी सब्जी मंडी और कृषि उपज मंडी में ही लगेंगी। यदि अगले हफ्ते किसी भी व्यापारी ने इस आदेश का उल्लंघन किया या सड़कों पर दुकान लगाने की कोशिश की, तो उन पर सख्त प्रतिबंधात्मक वैधानिक कार्रवाई की जावेगी।
​प्रशासनिक समझाइश और आज के लिए मिली सशर्त अनुमति के बाद व्यापारियों का हंगामा शांत हुआ और बाजार दोबारा शुरू हो सका, लेकिन अगले शनिवार को प्रशासन की इस सख्ती का असर राणापुर में साफ देखने को मिलेगा।

  • Related Posts

    ​राणापुर: प्रशासन और व्यापारियों के बीच संवादहीनता के चलते हाट बाजार में हुआ हंगामा; तहसीलदार की गाड़ी के सामने सब्जियां फेंक जताया विरोध, फिलहाल दुकानें लगाने की दी गई छूट

    ललित जैन राणापुर नगर के मुख्य हाट बाजार के दिन आज प्रशासन के असमंजस भरे फैसलों और व्यापारियों के साथ आपसी बातचीत के अभाव के कारण जबरदस्त टकराव और हंगामा…

    राणापुर में आक्रोश: साध्वियों की मौत पर जैन समाज ने उठाए गंभीर सवाल, ज्ञापन में की ये मांग!

    ललित जैन ​राणापुर मध्यप्रदेश के रीवा में कार दुर्घटना में दो पूज्य जैन साध्वियों के असामयिक निधन से पूरे देश के जैन समाज में गहरा शोक और आक्रोश है। इसी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!