राणापुर : मंदिर की प्रतिष्ठा के लिए पत्रिका का होगा लेखन,, 35 साध्वीजी की निश्रा में होगा यह आयोजन

ललित जैन राणापुर

नगर की धरा पर आध्यात्म का ऐसा सैलाब पहले कभी नहीं देखा गया। श्री आदिनाथ नूतन मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के निमित्त राणापुर के इतिहास में पहली बार 35 साध्वियों ने एक साथ मंगल प्रवेश किया। गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद् विजय नित्य सेन सूरीश्वरजी महाराज की आज्ञानुवर्तनी साध्वी श्री अनंतदृष्टा जी एवं साध्वी श्री मयूरकला श्रीजी ने विशाल साध्वी मंडल के साथ जैसे ही नगर की सीमा में कदम रखा, जयकारों से आसमान गूंज उठा।
​गुजरात के गिरनार से उग्र विहार कर पहुंंचा मंडल
तरुण परिषद के अवि सकलेचा ने बताया कि प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के अध्यक्ष दिलीप सकलेचा एवं तरुण सकलेचा के निर्देशन में पत्रिका लेखन का शुभ मुहूर्त सोमवार को होगा। इसी पावन निश्रा के लिए साध्वी मंडल गुजरात के गिरनार तीर्थ से उग्र विहार कर यहाँ पहुँचा है। शनिवार रात आमली फलिया में विश्राम के बाद सुबह संजय अग्रवाल के निवास ‘इंद्रप्रस्थ’ पर भव्य अगवानी की गई।
​शोभायात्रा में उमड़ा समाज
ढोल-धमाकों के साथ निकली शोभायात्रा सुविधिनाथ जिन मंदिर पहुंची, जहाँ दर्शन-वंदन के बाद राजेंद्र भवन में धर्मसभा हुई। यहाँ श्राविकाओं ने गहुली कर अगवानी की। साध्वी श्री मयूरकलाश्रीजी ने अपने ओजस्वी प्रवचन में कहा कि परमात्मा की प्रतिष्ठा का अवसर जीवन में अत्यंत दुर्लभ होता है, इसमें हर व्यक्ति को अपनी आहुति देनी चाहिए। साध्वी श्री अनंतदृष्टा श्रीजी ने मांगलिक प्रदान कर आशीर्वाद दिया।
​इन प्रमुख जनों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम के दौरान श्री संघ की ओर से सोहन सेठ, चंद्रसेन कटारिया, रमेशचंद्र नाहर, कमलेश कटारिया, अनिल सेठ, दिलीप सकलेचा ने साध्वी मंडल से 8 दिन की स्थिरता की विनती की। संचालन सुरेश समीर ने किया।
​व्यवस्थाओं में तेजमल सकलेचा, प्रदीप भंसाली, विपुल बापू, शैलेश सेठ, बाबू सेठ, एवं अवि सकलेचा सक्रिय रहे। इस ऐतिहासिक पल के साक्षी सोहनलाल सेठ, मांगीलाल सकलेचा, इंद्रमल कटारिया, मनोहर नाहर, मुकेश चौधरी, मुकेश हरण, दिनेश नाहर, दिलीप सालेचा, मोदीत सेठ, ईशान भंसाली, हर्षित दसेड़ा, हेमेंद्र सेठ, विक्की सकलेचा, राजेंद्र सियाल, मुकेश नागोरी, अनीता बाठिया, तनु सकलेचा, हंसा नाहर, प्रिया सियाल, और पिंकी सेठ सहित पूरा समाज बना।
ऐतिहासिक पत्रिका लेखन
अप्रैल के अंतिम सप्ताह में होने वाली प्रतिष्ठा की तैयारियों को लेकर समाज में भारी उत्साह है। सोमवार को शुभ मुहूर्त में पत्रिका लेखन होगा। रविवार रात्रि में चौबीसी और मेहंदी वितरण का भव्य आयोजन भी संपन्न हुआ।

  • Related Posts

    राणापुर में ‘गृहे गृहे गायत्री यज्ञ’ अभियान का सफल आयोजन, 51 घरों में एक साथ गूंजे वेद मंत्र

    राणापुर, 16 अगस्त: ललित जैन अखिल विश्व गायत्री परिवार राणापुर समिति के तत्वावधान में रविवार को नगर में ‘गृहे गृहे गायत्री यज्ञ’ अभियान और नशा मुक्ति जन-जागरण का भव्य आयोजन…

    निष्कपट और निष्काम भक्ति से ही प्रसन्न होते हैं भगवान: स्वामी शांति प्रिय दास जी

    राणापुर के श्री कृष्ण गार्डन में भागवत कथा के चतुर्थ दिन उमड़ा जनसैलाब, राम-कृष्ण जन्मोत्सव पर झूमे श्रद्धालु ललित जैन, मालवा न्यूज नेटवर्क, राणापुरराणापुर। स्थानीय श्री कृष्ण गार्डन में आयोजित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!