
ललित जैन राणापुर
नगर के दशहरा मैदान स्थित शीतला माता मंदिर में शीतला सप्तमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रजापत समाज द्वारा मंदिर को आकर्षक रूप से सजाकर भव्य श्रृंगार किया गया। सुबह करीब 4 बजे से ही शुभ मुहूर्त के अनुसार पूजा-अर्चना का क्रम शुरू हो गया। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर माता शीतला के दर्शन कर पूजा-अर्चना करते नजर आए। राणापुर नगर के साथ ही आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे और माता से सुख-समृद्धि की कामना की।श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए नगर परिषद, पुलिस विभाग और बिजली विभाग द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गईं। मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा, साफ-सफाई तथा बिजली की सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्मचारियों की तैनाती की गई, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही बनी रही और श्रद्धालुओं ने माता शीतला के दर्शन कर परिवार की खुशहाली की कामना की
