यूनीक पब्लिक मिडिल स्कूल में वार्षिकोत्सव के अंतर्गत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

संस्था यूनीक पब्लिक मिडिल स्कूल में वार्षिकोत्सव के अंतर्गत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष दीपमाला नलवाया , सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती यशवी श्री नीतेश जी शाह एवं श्रीमती सपना खंडेलवाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ , सांस्कृतिक कार्यक्रम में, चाइल्ड लेबर , नारी शक्ति, मातृ शक्ति चार युगों के जीवंत तथा शानदार अभिनय द्वारा सामाजिकता एवं मातृत्व भाव का संदेश दिया गया।
मुख्य अतिथि दीपमाला जी नलवाया द्वारा बच्चों को निरंतर अध्ययन कर अपने माता पिता के सपनो को साकार करने के लिए प्रेरण , श्रीमती यशवी शाह द्वारा मोबाइल एवं मल्टीमीडिया से दूर रहने का एवं श्रीमती सपना खंडेलवाल द्वारा समय सीमा में अपने अध्ययन को पूर्ण कर अपने लक्ष्य को पाने का प्रेरक संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शानदार अभिनय के माध्यम से शिक्षा, मजदूरी एवं अन्य सामाजिक कार्यों को परिलक्षित किया ।

  • Related Posts

    राणापुर की खबरें : कांग्रेस में प्रभारियों की नियुक्ति..,, ब्लाक कांग्रेस का बढ़ती महंगाई पर धरना प्रदर्शन,,,,, नमस्कार महामंत्र के आराधकों का बहुमान

    ललित जैन मालवा न्यूज नेटवर्क राणापुर

    भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, स्वामी शांतिप्रियदास जी ने दिया स्वच्छता और धर्म का संदेश

    ललित जैन राणापुर नगर के वृंदावन धाम स्थित श्री कृष्ण गार्डन में गुरुवार को सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य और श्रद्धापूर्ण शुभारंभ हुआ। कथा की शुरुआत से पूर्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!