
ललित जैन राणापुर
जिला अध्यक्ष श्रीमती सुनीता बाबेल के मार्गदर्शन एवं अनुशंसा पर वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई राणापुर का विधिवत गठन किया गया। इस अवसर पर समाज की महिलाओं में भारी उत्साह देखा गया और संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।
नई कार्यकारिणी की घोषणा:
संगठन की मजबूती के लिए सर्वसम्मति से पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिसमें श्रीमती यशवी नितेश शाह को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी के अन्य सदस्य इस प्रकार हैं:
उपाध्यक्ष: श्रीमती निकिता हर्ष राठी
कोषाध्यक्ष: श्रीमती प्रिया अमित सियाल
सचिव: श्रीमती भावना प्रतिक कटारिया
सांस्कृतिक सचिव: श्रीमती प्रियंका संजय पोरवाल
खेल प्रभारी: श्रीमती नीलम राहुल अग्रवाल
मीडिया प्रभारी: श्रीमती वर्षा पंकज जागेटिया
कार्यकारिणी सदस्य: श्रीमती ऋषिका गौतम हरसोला, श्रीमती श्रीकुंज नितिन हरसोला, श्रीमती पूजा संदीप राठी एवं श्रीमती पूजा विष्णु पोरवाल।
संबोधन:
जिला अध्यक्ष श्रीमती सुनीता जी बाबेल ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिला इकाई समाज की असली शक्ति है। इसका उद्देश्य सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना है।
नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती यशवी नितेश शाह ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी टीम एकजुट होकर महिला सशक्तिकरण और समाज हित के कार्यों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेगी।
