ललित जैन ​राणापुर

नगर में आगामी 4 मार्च को ‘श्री श्याम फाग उत्सव समिति’ द्वारा भव्य फाग उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस उत्सव में राणापुर के समस्त नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए समिति द्वारा एक विशेष निवेदन यात्रा निकाली गई।
​नगर परिषद अध्यक्ष ने किया व्यक्तिगत आह्वान
​इस निवेदन यात्रा में विशेष रूप से नगर परिषद अध्यक्ष सुश्री दीपमाला नलवाया शामिल हुईं। सुश्री नलवाया और उत्सव समिति के सदस्यों ने नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए सीधे जनसंपर्क किया। उन्होंने राणापुर के रहवासियों से आत्मीय मुलाकात कर 4 मार्च के इस भक्तिमय आयोजन में सपरिवार शामिल होने का विनम्र आग्रह किया।
​एकजुटता और भक्ति का संदेश
​नगर परिषद अध्यक्ष और समिति के सदस्यों का उद्देश्य है कि पूरा राणापुर इस फाग उत्सव में एक साथ मिलकर खुशियाँ मनाए। यात्रा के दौरान नगरवासियों में भी भारी उत्साह देखा गया। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि:
​”राणापुर की परंपरा और भाईचारे को इस फाग उत्सव के माध्यम से और मजबूती मिलेगी। हम चाहते हैं कि उत्सव के दिन पूरा नगर भक्ति के रंग में सराबोर हो।”