:


ललित जैन राणापुर।
श्री मोहनखेड़ा जैन तीर्थ में आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम में स्थानीय श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय में संचालित ‘श्री यतीन्द्र जयंत जैन पाठशाला’ के बच्चों के लिए आज का दिन अत्यंत गौरवशाली रहा। पाठशाला में धर्म व संस्कारों की शिक्षा ग्रहण कर रहे नन्हें-मुन्हें बच्चों का श्री राज राजेन्द्र जैन श्वे. तीर्थ दर्शन पब्लिक चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में चल रही ‘पुण्यसम्राट सूत्र ज्ञान अभिवृद्धि योजना’ के अंतर्गत भव्य बहुमान (पुरस्कार वितरण) संपन्न हुआ। बच्चों की इस अद्भुत और बड़ी उपलब्धि को देखकर पूरे राणापुर के श्री मुनिसुव्रत स्वामी त्रिस्तुतिक जैन श्रीसंघ में हर्ष की लहर दौड़ गई।
🌟 शिक्षिकाओं के समर्पण और मार्गदर्शन को सराहा
समाज के श्री ललित जैन ने बताया कि इस संपूर्ण आयोजन और बच्चों की इस धार्मिक प्रगति में पाठशाला की शिक्षिका श्रीमती सुनीता कटारिया एवं श्रीमती नीति सालेचा का विशेष योगदान रहा।
दोनों शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन, अथक परिश्रम और प्रेरणा की बदौलत ही आज बच्चों ने श्रेष्ठ ज्ञानार्जन कर समाज और संघ का गौरव बढ़ाया है। उपस्थित समाजजनों ने शिक्षिकाओं के इस निस्वार्थ समर्पण की मुक्त कंठ से सराहना की।
🏆 मोहनखेड़ा तीर्थ में हुआ पुरस्कार वितरण, राणापुर श्री संघ ने दी बधाई
मोहनखेड़ा तीर्थ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों द्वारा सभी भाग्यशाली बच्चों को तिलक लगाकर और विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सुंदर पुरस्कार पाकर नन्हें बच्चों के चेहरे खिल उठे।
राणापुर श्री संघ एवं समाजजनों ने दी बधाई और आशीर्वाद:
बच्चों की इस धार्मिक सफलता पर राणापुर श्री संघ के अध्यक्ष चंद्रसेन कटारिया, परिषद अध्यक्ष प्रवीण नाहर, वरिष्ठ समाजजन इंदरमल कटारिया, मदनलाल नाहर, मनोहर लाल नाहर, सज्जनलाल कटारिया, शैतानमल कटारिया, रमनलाल कटारिया, दिनेश नाहर, नरेंद्र नाहर, प्रवीण कटारिया, विमल कटारिया, मोतीलाल कटारिया, राजेंद्र कटारिया, वीरेंद्र नाहर, जितेन्द्र कटारिया, दिलीप सालेचा एवं जितेन्द्र सालेचा ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।
साथ ही नवयुवक मंडल, महिला मंडल एवं बालिका परिषद के समस्त सदस्यों और बच्चों के अभिभावकों ने भी बच्चों को इसी तरह धर्म मार्ग पर आगे बढ़ने और जिनशासन की प्रभावना करने का मंगल आशीर्वाद दिया है।
