ललित जैन
श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय में गच्छाधिपति आचार्य श्रीमद् विजय जयंतसेन सूरीश्वरजी महाराज साहेब का 43वाँ पाटोत्सव दिवस अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। श्री संघ, अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक/महिला परिषद् एवं श्री यतीन्द्र ज्ञान पाठशाला मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय परिवार के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक उत्सव में बड़ी संख्या में समाजजन सम्मिलित हुए।ललित जैन ने बताया कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8:30 बजे भव्य स्नात्र पूजन के साथ हुई, जिसका लाभ श्री विनय कटारिया परिवार ने लिया। इसके पश्चात दोपहर में सभी श्राविकाओं ने सामूहिक सामायिक के माध्यम से आत्म-आराधना की। संध्या आरती के बाद आयोजित विशेष ‘गुरु गुणानुवाद सभा’ में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर पर परिषद् अध्यक्ष प्रवीण नाहर एवं संघ के वरिष्ठ दिनेश नाहर, प्रवीण कटारिया, विमल कटारिया, पंकज कटारिया, कल्पेश जैन, विनय कटारिया, अरविंद जैन एवं पाठशाला शिक्षिका नीति सालेचा ने गुरुदेव के प्रति अपने भाव व्यक्त किए।सभा में पाठशाला के नन्हे सितारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। मुक्ति जैन, कृति जैन, हितांश जैन, लक्षित जैन, नेमी जैन एवं काव्य जैन ने कविताओं और प्रेरक शब्दों के माध्यम से गुरुदेव के जीवन और उनके सिद्धांतों को रेखांकित किया। इस गरिमामयी आयोजन का समापन गुरुदेव की जय-जयकार के साथ हुआ।
