ललित जैन, मालवा न्यूज नेटवर्क राणापुर

संस्था यूनीक पब्लिक मिडिल स्कूल में वार्षिकोत्सव के अंतर्गत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष दीपमाला नलवाया , सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती यशवी श्री नीतेश जी शाह एवं श्रीमती सपना खंडेलवाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ , सांस्कृतिक कार्यक्रम में, चाइल्ड लेबर , नारी शक्ति, मातृ शक्ति चार युगों के जीवंत तथा शानदार अभिनय द्वारा सामाजिकता एवं मातृत्व भाव का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि दीपमाला नलवाया द्वारा बच्चों को निरंतर अध्ययन कर अपने माता पिता के सपनो को साकार करने के लिए प्रेरण , श्रीमती यशवी शाह द्वारा मोबाइल एवं मल्टीमीडिया से दूर रहने का एवं श्रीमती सपना खंडेलवाल द्वारा समय सीमा में अपने अध्ययन को पूर्ण कर अपने लक्ष्य को पाने का प्रेरक संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शानदार अभिनय के माध्यम से शिक्षा, मजदूरी एवं अन्य सामाजिक कार्यों को परिलक्षित किया ।